फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ultrasound machine is not working

मशीन खराब होने से नहीं हो पा रहे अल्ट्रासाउंड

Wed, 26 Jun 2019 11:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन नवल जोशी  लोहाघाट (चंपावत)।
नवल जोशी  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 26 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine is not working
लोहाघाट सीएचसी में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन। - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इस वक्त बुरे हाल में है। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड नहीं होने से लोगों की मुसीबत बढ़ने के साथ जेब पर मार भी बढ़ गई है। सितंबर 2018 से एक्सरे परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं और अब अल्ट्रासाउंड मशीन में पिछले बुधवार से आई खामी से बीते एक सप्ताह से परीक्षण भी बंद हो गए हैं। लोगों को निजी अस्पताल में परीक्षणों कराने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टरों के 11 में से पांच पद खाली हैं। गायनाकोलोजिस्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अधिकतर महत्वपूर्ण पद भी रिक्त हैं लेकिन इससे भी ज्यादा समस्या लोहाघाट अस्पताल की एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के खराब होने से हो रही है। इस वजह से यहां बीते नौ माह से एक्सरे परीक्षण बंद हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह तक लोहाघाट के लोगों को हड्डी टूटने या दूसरी समस्या के लिए एक्सरे कराने के लिए निजी अस्पतालों या 13 किमी दूर चंपावत जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब लोहाघाट के सरकारी अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब होने से एक और मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलोजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया का कहना है कि मशीन की खामी से अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं। मशीन को जल्द से जल्द ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में रोजाना औसतन 45 अल्ट्रासाउंड होते थे। अब इन मरीजों की जेब पर मार पड़ रही है। 

अब सिर्फ जिला अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा 
चंपावत। चंपावत जिले में तीन अल्ट्रासाउंड मशीन और चार एक्सरे मशीन हैं लेकिन लोहाघाट की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने और  टनकपुर में रेडियोलोजिस्ट नहीं होने से मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। वहीं लोहाघाट की एक्सरे मशीन खराब होने से सितंबर 2018 से उपयोग में नहीं आ रही है। जबकि पाटी में 2017 और टनकपुर अस्पताल में 15 जनवरी 2019 से एक्सरे मशीन के तकनीशियन नहीं होने से मशीन काम नहीं आ रही है। जिले में एकमात्र चंपावत जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन का ही संचालन हो पा रहा है। 


अल्ट्रासाउंड मशीन की खामी को दूर करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर से संपर्क किया गया है। इंजीनियर ने मशीन की खामी को खोज लिया है। एक सप्ताह के भीतर अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक करा ली जाएगी। वहीं एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए अस्पताल प्रबंधन कोष से 1.40 लाख रुपये की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
डॉ. मंजीत सिंह, चिकित्साधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोहाघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed