फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ultrasound done on holiday

अवकाश के दिन किया अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
ultrasound done on holiday
गणतंत्र दिवस के अवकाश के बावजूद लोहाघाट उप जिला अस्पताल में नेपाल सीमा से लगे रौंसाल से आई गर्भवत - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में गणतंत्र दिवस के दिन डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं कहावत सही साबित हुई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने छुट्टी के दिन 29 किलोमीटर दूर रौसाल से आई पेट दर्द से पीड़ित एक गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड परीक्षण किया। छुट्टी के दिन इस महिला के अलावा तीन अन्य लोगों के परीक्षण भी हुए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रौसाल की नौ माह की गर्भवती अंजलि (27) पत्नी नवीन भट्ट के पेट में एकाएक तेज दर्द हुआ। परिजन आननफानन में अंजलि को एक हजार रुपये में जीप बुक कराकर सीधे उप जिला अस्पताल लाए, लेकिन अस्पताल बंद होने से परिजन निराश हो गए। परिजन मरीज को चंपावत के निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अस्पताल के आवासीय परिसर में रह रहे डॉ. एलएम रखोलिया को मरीज के आने की जानकारी मिली। उन्होंने फौरन अल्ट्रासाउंड कक्ष की चाबी मंगवाई और अल्ट्रासाउंड परीक्षण किया। परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर इलाज मिलने से संतुष्ट परिजनों ने चिकित्सक रखोलिया का आभार जताया।
विज्ञापन

टनकपुर में छह साल से नहीं रेडियोलॉजिस्ट
चंपावत। एक ओर लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया अपनी उम्दा सेवा से सरकारी व्यवस्थाओं में भरोसा जगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण की सुविधा नहीं है। टनकपुर में जून 2015 से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। 11 दिसंबर 2020 से हफ्ते में दो दिन लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड परीक्षण कर लोगों की परेशानियों को कम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed