फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ukraine crisis: the sound of explosions echoing amid the chaos

यूक्रेन संकट : अफरातफरी के बीच गूंज रही धमाकों की आवाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ukraine crisis: the sound of explosions echoing amid the chaos
यूक्रेन से लौटने के बाद मां किरन और पिता भुवन जोशी के साथ शिवानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
यूक्रेन में अफरातफरी के बीच गूंज रही धमाकों की आवाज
विज्ञापन

हल्द्वानी पहुंची लोहाघाट की शिवानी बोलीं, घर पहुंचने की उम्मीद में पता ही नहीं चला कैसे पूरी हो गई 12 किमी की पैदल दूरी
जिले के चार छात्र अब भी फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। ‘रूस के हमले को झेल रहे यूक्रेन में दिल दहला देने वाली धमकों की आवाज अब भी गूंज रही है। यद्यपि हमारा शहर इवानो जंग की लपटों से दूर था लेकिन चारों तरफ के माहौल में बस एक ही शोर था जंग से कैसे बचें? कब थमेगा तबाही लाने वाला ये युद्ध...?’ यूक्रेन में फंसी मेडिकल प्रथम सेमेस्टर की गंगनौला (लोहाघाट) निवासी शिवानी जोशी आपबीती सुनाते हुए कानों में गूंजने वाले युद्ध के शोर में खो जाती है। बहरहाल सोमवार शाम साढ़े चार बजे शिवानी सकुशल हल्द्वानी स्थित अपने घर पहुंची तो मां किरन बेटी से लिपट गईं। बता दें कि शिवानी के पिता पिता भुवन जोशी इन दिनों हल्द्वानी रह रहे हैं।

शिवानी बताती है कि 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के साथ ही इवानो शहर में अफरातफरी मच गई। खाने पीने की जरूरी सामग्री के अलावा कुछ नगदी रख ली। रविवार को बस के बाद 12 किमी पैदल सफर कर वह यूक्रेन से रूमानिया पहुंची। खौफनाक हालात के बीच घर वापसी के लिए दो घंटे में इस पैदल दूरी को पूरा करने में थकान नामभर की भी नहीं लगी। रूमानिया की सीमा पर जल्द से जल्द पहुंचने के लिए पांव खुद-ब-खुद आगे बढ़ते चले गए। रूमानिया की सीमा पर ही भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मदद की। पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उन्हें एयर इंडिया का टिकट दे दिया गया। नैनीताल की प्रेरणा बिष्ट और उर्वशी के साथ शिवानी सोमवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पहुंच गई। हवाई अड्डे पर पहले से मौजूद पिता भुवन जोशी दिल्ली से बेटी को लेकर हल्द्वानी घर पहुंचे। शिवानी बताती हैं कि यूक्रेन के नागरिक दूसरे देश के लोगों के साथ अपनेपन का बर्ताव करते हैं, लेकिन इस वक्त वे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। चंपावत जिले के पांच छात्र-छात्राओं में से ओसीन अधिकारी, आदित्य शर्मा रूमानिया और सोनाली गुप्ता और दिव्यांशु विश्वकर्मा अभी यूक्रेन में ही फंसे हैं।
विज्ञापन

फोटो 28 सीपीटी 11पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed