फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   UJVALA scheme launched by Union Minister

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया उज्जवला योजना का शुभारंभ

Thu, 08 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 08 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
UJVALA scheme launched by Union Minister
केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने लोहाघाट में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 150 बीपीएल परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस बांटे। उन्होंने बताया कि चंपावत जिले में आठ हजार परिवारों को इसमें शामिल करने का लक्ष्य है। प्रथम चरण में 600 परिवार चिन्हित किए गए हैं। इस दौरान टम्टा ने महिलाओं की समस्याओं को भी सुना।

विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। नोडल अधिकारी चंदन कुमार ने पात्र महिलाओं को रसोई गैस संबंधित पूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि दीपक जोशी ने किया। इस मौके पर डीएम डा. अहमद इकबाल, एसडीएम सीएस डोबाल, डीएसओ श्याम आर्या, गैस एजेंसी प्रबंधक गिरीश आर्या, चंपावत के प्रबंधक प्रदीप कार्की, देवीधुरा के दिनेश पंत आदि थे। 
विज्ञापन


लोहाघाट। विकास खंड पाटी के मयंक गहतोड़ी के मलयेशिया में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सम्मानित किया। मयंक का कहना था कि सांसद टम्टा ने प्रतियोगिता में जाने के लिए उनका बीजा बनाने में मदद मदद की थी, जिसके लिए उन्होंने आभार भी जताया।  कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, निर्मल माहरा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। जिला मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राज्य की हरीश रावत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कहा कि केंद्र की विभिन्न मदों में राज्य सरकार को पर्याप्त धनराशि दिए जाने के बाद भी राज्य सरकार जनता के सामने बजट का रोना रो रही है। उन्होंने लिखित आंकड़े जारी करते हुए कहा कि चंपावत जिले में बीते ढाई वर्ष के अंतराल में केंद्रीय मद में 77035 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य के अधिकांश महत्वपूर्ण मोटर मार्गों को नेशनल हाइवे के अधीन कर दिया है। इन सड़कों का रखरखाव केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से कहां सड़कें बनाई जा रही है और उन सड़कों के बजट को कहां ठिकाने लगाया जा रहा है कोई नहीं जानता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत मेरा गांव मेरी सड़क योजना के माध्यम में केवल अपने कार्यकर्ताओं की जेबें गरम कर रहे हैं, जिसकी भविष्य में जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक केसी पुनेठा, हेमा जोशी, सुभाष बगौली, मदन महर, निर्मल सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।


चंपावत। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में मोबाइल फोन सुविधा की मांग को लेकर केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने बीएसएनएल के जीएम अखिलेश कुमार को चंपावत तलब किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने सीमांत क्षेत्र की संचार सेवा को एक माह के भीतर दुरुस्त करने और कारी ग्राम पंचायत में मोबाइल टावर लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed