फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Udayan School becomes winner in science drama

विज्ञान ड्रामा में उदयन स्कूल बना विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Udayan School becomes winner in science drama
चंपावत ब्लाक की विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलों का मुआयना करते अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव संपन्न हुआ। विज्ञान ड्रामा में उदयन इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा। जबकि जीजीआईसी चंपावत दूसरे और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीड़ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

उदयन इंटरनेशनल स्कूल में हुए महोत्सव में पेश कृषि से (जैविक कृषि व वन्य पशुओं व अन्य कारकों से फसलों के बचाव की युक्तियों) संबंधित मॉडल को मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने उपयोगी बताया। विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पंत ने बताया कि प्रथम दो स्थान पर रहे विजेता चंपावत में इस माह के तीसरे सप्ताह होने वाले जिला स्तरीय महोत्सव में शिरकत करेंगे। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ अंशुल बिष्ट, जिला समन्वयक उमेद बिष्ट, एलएम बोहरा, प्रधानाचार्य मनोज जोशी, उदयन स्कूल के निदेशक दीपक जोशी, प्रधानाचार्य विपिन पांडेय ने विभिन्न मॉडलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में जीआईसी पाटी छाया रहा
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में मेजबान पाटी छाया रहा। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने किया। बीईओ आके बाजपेई की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीडीओ डॉ.अमित ममगाई, श्री मिशन संस्थान के जीएम दीपक जोशी, प्रधान मीना पचौली ने कहा कि महोत्सव से प्रतिभा को मंच मिलता है। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी पाटी, गरसाड़ी और रीठाखाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान समन्वयक प्रदीप जोशी ने विज्ञान महोत्सव की रुपरेखा एवं जानकारी दी। जीआईसी देवीधुरा की अंजलि राणा व लक्ष्मी जोशी के भावी परिवहन और संचार के मॉडल के जरिये परिवहन की समस्या के हल का प्रयास किया गया। पनियां के दीपक कुमार के संसाधन प्रबंधन के मॉडल को सराहा गया। विज्ञान मेला में पूजा कार्की, विनोद भट्ट, विजय सिंह, चंदन सिंह, प्रतीक, पंकज सिंह विजयी रहे। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में हिमांशु, कमल बिष्ट, विवेक बिष्ट, सुमित, मितांशु, सुुंदर सिंह, नितेश कुमार, कपिल भट्ट, गौरव भट्ट, सूरज खाती, सूरज चंद्र, विजय फर्त्याल, पंकज, मयंक और सोहन और सीनियर वर्ग में अंकित, रिया, दीपक, हिमांशु, अमन, रोहित, योगेश, गौरव, हिमांशु भट्ट, रोहन भट्ट विजयी रहे। जीआईसी गरसाड़ी के सुरेश प्रकाश, जीआईसी भिंगराड़ा के अभिषेक श्रीवास्तव जीआईसी पनियां के विनोद कुमार को सम्मानित किया। राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी और इंस्पायर अवार्ड में हिस्सा लेने वाले छात्र मितांशु और प्रीति को भी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed