{"_id":"66eb15b69cda529eea095786","slug":"uchouligoth-won-the-final-of-t-10-cricket-champawat-news-c-229-1-shld1007-113181-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उचौलीगोठ ने जीता टी-10 क्रिकेट का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उचौलीगोठ ने जीता टी-10 क्रिकेट का फाइनल
Wed, 18 Sep 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के गांधी मैदान में अतिथियों के साथ टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम के खिलाड़ी।
टनकपुर (चंपावत)। शिवम फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आठ दिनी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल उचौलीगोठ ने जीत लिया है। टीम ने नायकगोठ को छह रन से पराजित किया।
गांधी मैदान में मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में उचौलीगोठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 69 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में नायकगोठ की टीम 10 ओवर में 63 रन की बना सकी। मैन ऑफ द मैच सचिन महर, मैन ऑफ द सीरीज कुलदीप राय, टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज कुलदीप राय, बेस्ट गेंदबाज अमन सिंह रहे। विजेता टीम को 2100 रुपये और उप विजेता टीम को 1100 रुपये फाउंडेशन की ओर से प्रोत्साहन दिया गया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के प्रबंधक शशांक गोयल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, आयोजक मंडल के हरीश भट्ट, मान बहादुर पाल, सौरभ गुप्ता, गिरीश गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।