फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uchauligoth wins in Cricket

उचौलीगोठ ने किया क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uchauligoth wins in Cricket
टनकपुर में अतिथियों व ट्राफी के साथ विजेता क्रिकेट चिलाड़ी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां अखिल तारिणी नाइन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उचौलीगोठ इलेवन ने नायकगोठ की ठाकुर इलेवन को हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि समाजसेवी देबू सामंत ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में हुई नाइन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नायकगोठ एचं उचौलीगोठ की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर नायकगोठ ने निर्धारित 10 ओवरों में 112 रन बनाए। नितेश ने 40, सागर ने 34 रनों का योगदान दिया। उचौलीगोठ के गेंदबाज सचिन ने चार, अभिषेक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में उचौलीगोठ इलेवन ने तीन गेंद शेष रहते मैच दो विकेट से जीत लिया। सचिन ने 34, सुनील ने 30 रन बनाए। नायकगोठ के गेंदबाज सागर ने तीन, कुलदीप ने दो विकेट लिए। दीपक पचौली, प्रियांशु निर्णायक रहे। वहां मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार, महेश सिंह, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह विट्ठल समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed