फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two Nepali citizens arrested with drug injection, smack

Champawat News: नशे के इंजेक्शन, स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two Nepali citizens arrested with drug injection, smack
बनबसा (चंपावत)। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत नेपाल सीमा में चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी को संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। इसमें कुल दो लाख के नशे के इंजेक्शन और 50 हजार रुपये मूल्य की 5.70 ग्राम स्मैक है। नशे की खेप पीलीभीत से नेपाल के महेंद्रनगर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में चौकी शारदा बैराज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मलेरिया नाला बैराज बन्धा मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को रोका। संदेह होेने पर नेपाल वार्ड नंबर 18 महेन्द्र नगर जिला कंचनपुर निवासी राहुल सुनाम और सूर्य विक्रम शाह की तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सूर्य विक्रम शाह के कब्जे से नशे के इंजेक्शन, 5 ग्राम स्मैक और राहुल सुनाम के कब्जे से नशे के इंजेक्शन , 02.35 ग्राम स्मैक बरामद हु़ई। बाइक कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह नशीले इंजेक्शन और स्मैक पीलीभीत से लेकर आए जो बनबसा बॉर्डर के रास्ते नेपाल ले जाने की फिराक में थे। पीलीभीत में यह नशे के इंजेक्शन नेपाली मूल के मूसा नामक व्यक्ति ने लाकर दिए थे। आरोपियों ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन पीलीभीत में मात्र 40 रुपये में खरीदते हैं और नेपाल में 600-700 रुपये में प्रति इंजेक्शन बेचते हैं। इधर, एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में शारदा बैराज पुलिस चौकी इंजार्च एसआई ललित पांडेय, एसओजी हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, मतलूब खान, जगवीर सिंह, रघुनाथ गोस्वामी, नवल किशोर भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed