फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two LMO in Champawat Hospital

जिला अस्पताल चंपावत में फिर से शुरू हुए ऑपरेशन से प्रसव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two LMO in Champawat Hospital
चंपावत जिला अस्पताल में महिलाओं का इलाज करतीं गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका कांडपाल। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल में गायनाकोलॉजिस्ट (एलएमओ) के आने से गर्भवतियों को फिर से इलाज की सुविधा मिलने लगी है। संबद्ध डॉक्टर के कार्यभार संभालने और मातृत्व अवकाश पर गईं गायनाकोलॉजिस्ट के एक अक्तूबर को लौटने से जिला अस्पताल में अब दो गायनाकोलॉजिस्ट सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 19 अगस्त से गायनाकोलॉजिस्ट न होने से 30 सितंबर तक गर्भवती महिलाओं के इलाज में दिक्कत आ रही थी। खासकर ऑपरेशन की सुविधा न होने से जटिल प्रसव नहीं हो पा रहे थे लेकिन अब पहली अक्तूबर से हालत सुधर गए हैं। अल्मोड़ा के मासी अस्पताल से यहां संबद्ध की गईं गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका कांडपाल सेवाएं दे रहीं हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले से तैनात गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका के 180 दिनों के मातृत्व अवकाश से पूर्व 38 दिनों में लौट आने से वे भी महिलाओं का इलाज कर रहीं हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी का कहना है कि जिला अस्पताल में पहली अक्तूबर से गायनाकोलॉजिस्ट सेवा दे रहीं हैं। इससे महिलाओं खासकर गर्भवतियों की परेशानी दूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed