फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two-hour protest by ministerial personnel continues

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का दो घंटे का विरोध प्रदर्शन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two-hour protest by ministerial personnel continues
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मिनिस्टीरियल आफीसर्स सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से विभिन्न मांगों के लिए दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी है। बुधवार को मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। 21 सूत्री मांगों के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के तहत अब तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता और महामंत्री जीवन ओली के संचालन में हुई बैठक में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। वक्ताओं ने पदोन्नति में शिथिलीकरण सहित अन्य मांगों को शीघ्र से शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करने वालों में राजेंद्र भट्ट, वीरेंद्र कार्की, रघुनंदन पंत, महेश सिंह, नंदन सिंह परिहार, उदल सिंह, उमेश थापा, बबलू मखोलिया, संतोष पुरी, नवीन देउपा, गिरीश पांडेय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed