{"_id":"5c13ee4ebdec225a1f27c473","slug":"two-dead-in-road-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छनखोला के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छनखोला के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत
Fri, 14 Dec 2018 11:24 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के कोटबसान के पास छनखोला में दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छनखोला के पास आल्टो कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल से मृतकों का घर बमुश्किल 400 मीटर दूर था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। शुक्रवार शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
अलबत्ता जिस जगह से कार खाई में गिरी है, वहां सड़क भी ठीक है। कार में बस यह दोनों ही सवार थे। पंचेश्वर कोतवाली के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे दिलीप सिंह (35) पुत्र गणेश सिंह बोहरा और अशोक सिंह (40) पुत्र गणेश सिंह निवासी कोटबसान आल्टो कार (यूके 03 टीए/1094) से किमतोली से अपने घर जा रहे थे।
कार को दिलीप सिंह चला रहे थे। इसी दौरान लोहाघाट से 17 किमी दूर छनखोला के पास घर पहुंचने से करीब 400 मीटर पहले उनकी कार बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी विनोद यादव, कांस्टेबल गुलाम जिलानी, मनीष पुनेठा और लोहाघाट से अग्निशमन के राहत दस्ता प्रभारी बाल मुकुंद राणा के नेतृत्व में फायरमैन राजेंद्र खर्कवाल, भैरव सिंह, प्रवीण सिंह, गोविंद पनेरू मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से निकाला और 108 आपात सेवा के जरिये लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोहाघाट के प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने शवों का पंचनामा भरा। हादसे की खबर सुनकर ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार सुबह डॉ.मंजीत सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। जिनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
दोनों परिवार में मचा कोहराम
बृहस्पतिवार रात हुए हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम छाया है। गांव और इलाके के लोग भी गमगीन है। शुक्रवार अपरान्ह को पंचेश्वर घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। दोनों किसी वजह से देर से किमतोली से अपने घर को निकले थे और हादसे की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गए। ग्राम प्रधान किशोर चिल्कोटी ने बताया कि 35 वर्षीय दिलीप सिंह अविवाहित थे।
छह भाइयों में सबसे छोटे दिलीप टैक्सी चला कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वहीं 40 साल के अशोक सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं। वह खेती कर गुजर-बसर करते थे। पत्नी, पांच बच्चे और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार अपरान्ह को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है।
सड़क दुर्घटना में इस साल 40 मौतें हुईं
चंपावत जिले में इस साल सड़क दुर्घटना में 40 मौतें हो चुकी हैं। छनखोला हादसे को मिलाकर 29 छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं में 40 लोगों की मौत और 67 लोग घायल हो चुके हैं। ये हाल तब है, जब रात सात से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर सामान्य रूप से प्रतिबंध है।
चंपावत जिले में 2018 में हुई प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
16 जनवरी : स्वांला के पास खाई में बाइक के गिरने से दोनों सवारों की मौत।
7 फरवरी : स्वांला जीप दुर्घटना में 10 लोगों की मौत।
18 मई : टनकपुर में डंपर की चपेट में आने से 11 तीर्थयात्रियों की जान गई।
14 जुलाई : बनलेख के छतकांडा में 250 मीटर गहरी खाई में जीप गिर ने चार लोगों की मौत, सात घायल।
30 जुलाई : निडिल के पास कार खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत।
18 अगस्त : छुलापै के पास भिड़ंत के बाद खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल।