फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two caught

तीन किलो 486 ग्राम चरस के साथ दबोचे गए दो आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two caught
पाटी में 3 किलो 300 ग्राम चरस के साथ दबोचे गए ऊधमसिंह नगर जिले के दो तस्कर। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी पुलिस ने तीन किलो 486 ग्राम चरस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों में एक महिला भी है। पुलिस ने चरस तस्करी में लिप्त वाहन भी सीज कर दिया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल ने बताया कि पाटी पुलिस टीम ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान वालिक गांव के समीप हल्द्वानी को जा रही एक कार (यूके 06 एल/0002) की तलाशी ली। कार चला रहे लखविंदर सिंह (30) पुत्र निवासी ग्राम झनकट, खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर के पास से 2 किलो 906 ग्राम और भगवान देवी (42), खुरपिया गांव, किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर के पास से 480 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी लखविंदर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20/32/60 और महिला आरोपी भगवान देवी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। चरस तस्करी करने में लिप्त वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक जगतराम जोशी ने शानदार काम के लिए पाटी पुलिस की टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ बोलकर लाया था कार
चरस तस्करी में प्रयुक्त कार नानकमत्ता के एक धार्मिक स्थल के ट्रस्ट के नाम से है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि शातिर चरस तस्कर लखविंदर सिंह कार को किसी काम से मंगलवार सुबह खटीमा तक ले जाने के नाम पर लाया लेकिन खटीमा जाने के बजाय वह पाटी क्षेत्र आया और चरस लेकर वापस लौटने लगा।

इस दौरान पाटी-हल्द्वानी मार्ग पर चेकिंग के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल का कहना है कि कई शातिर तस्कर वाहन में परिचित महिला को बिठाकर इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कई बार महिला के बैठे होने से वाहन चेकिंग से बच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed