{"_id":"66b260ffc37c787c7903c171","slug":"two-buses-of-pithoragarh-and-one-of-lohaghat-depot-broke-down-passengers-worried-champawat-news-c-229-1-cpt1002-111160-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पिथौरागढ़ की दो और लोहाघाट डिपो की एक बस हुई खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पिथौरागढ़ की दो और लोहाघाट डिपो की एक बस हुई खराब, यात्री परेशान
Tue, 06 Aug 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिपो की खराब रोडवेज बस। संवाद
चंपावत। रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो दो और लोहाघाट डिपो की एक बस आधे रास्ते में खराब हो गई। पिथौरागढ़ डिपो की एक बस में 23 और दूसरी में 22 यात्री सवार थे। वहीं लोहाघाट डिपो की बस खूना बोहरा के पास खराब हो गई। बसों के खराब होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता।
मंगलवार को पिथौरागढ़ डिपो की गुरुग्राम से पिथौरागढ़ जा रही बस यूके 07पीए 4271 फुलारगांव के पास खराब हो गई। किसी तरह चालक ने बस को चंपावत रोडवेज स्टेशन पहुंचाया। चालक हयात सिंह भंडारी ने बताया की गुरुग्राम से पिथौरागढ़ जा रही बस वाटर पंप टूटने से खराब हो गई। बस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार बस 10.30 बजे स्टेशन में खराब हो गई थी। 22 यात्रियों को बस के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया।
इधर, पिथौरागढ़ डिपो की दिल्ली जा रही दूसरी बस यूके 07पी 3148 चंपावत में खराब हो गई। बस में सवार 23 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बस चालक हरीश सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस के गेयर बॉक्स में आवाज आई। इसके चलते बस को रास्ते में ही रोकना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। लोहाघाट डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 4185 खूना बोहरा से दो बैंड आगे खराब हो गई। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।