{"_id":"603bdf098ebc3ec3982c86aa","slug":"two-arrested-with-a-tiger-skin-sent-to-jail-champawat-news-hld4165248158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की एक खाल के साथ दो को दबोचा, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की एक खाल के साथ दो को दबोचा, जेल भेजा
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस और वन विभाग की टीम ने बाघ की एक खाल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह बाघ उन्हें दियूरी के जंगल में मरा मिला था। वह उसकी खाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए टनकपुर ले जा रहे थे। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अल्टो कार झालाकुड़ी बैंड चल्थी से टनकपुर की ओर जा रही थी। तलाशी लेने पर बाघ की एक खाल बरामद की गई। बाघ की बरामद खाल की लंबाई 1.70 मीटर, चौड़ाई 1.30 मीटर और उम्र करीब सात साल आंकी गई है। कार में सवार ग्राम अमोड़ी निवासी बसंत भट्ट और ग्राम दियूरी निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद खाल और कार वन विभाग के सुपुर्द कर दी गई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेेज दिया गया। बताया गया कि दोनों आरोपी इस खाल को ले जा रहे थे। गिरफ्तार करने वाले दल में चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत कठैत, कांस्टेबल अरुण राणा, हीरा सिंह, सर्विलांस सेल के भुवन पांडेय, वन विभाग सूखीढांग के अनुभाग अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी, बूम रेंज आमखर्क के दिव्यांशु जोशी शामिल रहे।
2020 से अब तक वन्यजीव अपराध के मामले
4 जनवरी : बनबसा में तेंदुए की एक खाल सहित तीन लोगों को दबोचा।
26 फरवरी : बाराकोट में तेंदुए की तीन खालों के साथ एक पूर्व सैन्यकर्मी को दबोचा।
26 जून : चल्थी में तेंदुए की दो खालों के साथ दो को पकड़ा।