फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tubewell in Tanakpur

ट्यबवैल के ट्रांसफार्मर में खराबी से ज्ञानखेड़ा में फिर गहराया पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Tubewell in Tanakpur
जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने के बाद ज्ञापन सौंपते ज्ञानखेड़ा के ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा में पेयजल नलकूप के ट्रांसफार्मर में खराबी से फिर पानी का संकट हो गया है। बृहस्पतिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान का कार्यालय घेरा तो हरकत में आए विभाग ने आमबाग की पेयजल लाइन से फिलहाल जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। उन्होंने आगाह किया कि व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

तमाम ग्रामीण बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान रवि कुमार, उपप्रधान दीपक पचौली के संयुक्त नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। इन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नलकूप की मोटर खराब होने पर भी विभाग कई दिनों तक टालमटोली करता रहा और अब ट्रांसफार्मर में खराबी से पानी का संकट हो गया है। ग्रामीणों ने नलकूप में तैनात ऑपरेटर की कार्यशैली पर भी असंतोष जताकर उसे हटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बीसीडी सदस्य गीता सेठी, हरिओम सेठी, सुनील जोशी, मदन रावत, धरम सिंह रावत, अंजन कुमार वर्मा, नित्यानंद जोशी, राजेश चंद, देवकीनंदन उप्रेती, सतीश उप्रेती, गिरीश जोशी, हिमांशु उप्रेती, भाष्कर पांडेय, योगेश पार्की आदि थे।
विज्ञापन

बदला जाएगा ट्रांसफार्मर
ज्ञानखेड़ा नलकूप के ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण जलापूर्ति व्यवस्था ठप है। ऊर्जा निगम से ट्रांसफार्मर बदलवाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन बिष्ट, एई जल संस्थान, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed