फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trunching ground

लोहाघाट कूड़ा निस्तारण निराकरण नहीं, ग्रामीणों का धरना जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trunching ground
लोहाघाट में ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे कलीगांव, राईकोट क? - फोटो : LOHAGHAT
निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने के विरोध में कलीगांव और राईकोट के लोगों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की। कहा कि प्रशासन बलपूर्वक कूड़ा डालेगा तो पंचायती चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अनशन में विमल मेहता, प्रदीप राय, दिनेश पुजारी, गोपाल पुजारी, मदन पुजारी, दरबान मेहता, महेश मेहता, सूरज मेहता, हेमंत मेहता, सौरभ मेहता, विवेक मेहता, राहुल मेहता, दीपक मेहता, नितिन ढेक आदि बैठे।
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड ने भी धरने की धमकी दी
प्रशासन पर लगाया सहयोग न करने का आरोप, आपात बैठक कर 22 सितंबर से आंदोलन चेतावनी
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीणों के विरोध का असर नगर में पड़ रहा है। कूड़ा न उठने से नगर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने आपात बैठक बुलाकर कूड़े के निस्तारण में प्रशासन के सहयोग न करने का आरोप लगाया। साथ ही तीन दिन के भीतर ठोस कदम न उठाने पर 22 सितंबर से नगर पंचायत बोर्ड ने एसडीएम कार्यालय में धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में सभासदों का कहना था कि दस दिन से नगर में कूड़ा निस्तारण में पंचायत को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में ग्रामीणों के आक्रोश के चलते कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत, प्रशासन और ग्रामीणों की कई दौर की वार्ता के बाद भी समाधान नहीं निकल सका है। 21 सितंबर तक कूड़े के निस्तारण को लेकर ठोस कदम न उठाने पर 22 सितंबर से धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इधर, एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि प्रशासन गतिरोध को सुलझाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed