फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trouble for 400 people, carrying water through hand pumps and canals

Champawat News: 400 लोगों की परेशानी, हैंडपंप और नौलों से ढो रहे पानी

Tue, 26 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 26 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Trouble for 400 people, carrying water through hand pumps and canals
पाटी पेयजल योजना के स्रोत में टूटा वॉल। संवाद
पाटी (चंपावत)। पांच दिन बाद भी लिफ्ट पेयजल योजना ठीक नहीं हो सकी है। इससे पाटी मल्ली बाजार, स्टेशन चौराहा, माराकुली आदि में 400 से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति बाधित होने से इन ग्रामीणों को हैंडपंप और नौलों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, लाल सिंह, कमलेश भट्ट, सुरेश भट्ट, सागर पाटनी, रमेश पाटनी, जगदीश चंद्र, लवी पाटनी, कैलाश चंद्र, निर्मला देवी, शांति, राजेंद्र सिंह, राहुल कुंवर, रोहित आदि ने समस्या को जल्द दूर करने के साथ वैकल्पिक उपाय करने का की मांग की है। जल निगम के अपर सहायक अभियंता नीरज धामी ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से लिफ्ट पेयजल योजना का वॉल खराब हो गया। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करा ली जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
क्वैराला योजना की सफाई पूरी, पानी की आपूर्ति शुरू
चंपावत। क्वैराला पंपिंग योजना की सफाई पूरी कर ली गई है। इसी के साथ चंपावत शहरी क्षेत्र को इस योजना से पेयजल आपूर्ति होने लगी है। दस सितंबर की बारिश से योजना के शुरुआती बिंदु पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। साफ पानी नहीं आने से 11 सितंबर से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि टैंक और लाइन की सफाई पूरी होने के बाद अब पेयजल आपूर्ति सुचारु कर ली गई है। कुलेठी गांव में हेलीपोर्ट निर्माण के दौरान 20 सितंबर से टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत अभी पूरी नहीं हुई है। कार्यदायी एजेंसी मरम्मत करा रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed