फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Triple IT will make Tanakpur Engineering College: CM

टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाएंगे ट्रिपल आईटी : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Triple IT will make Tanakpur Engineering College: CM
टनकपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, विधायक कैलाश गह - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को उच्चीकृत करने की बात कही। शनिवार को कॉलेज परिसर में हुए जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसे ट्रिपल आईटी (भारतीय सूचना तकनीकी संस्थान) के रूप में विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यहां पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के अलावा कक्षाओं का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री ने विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 29 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने उत्तराखंड की रजत जयंती के मौके पर 2025 तक उत्तराखंड को देश का मॉडल राज्य बनाने की बात कही। बताया कि पर्यटन को विकसित करने के लिए विशेष कार्ययोजनाएं बनाईं जा रहीं हैं। इस दौरान वहां पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पींचा, इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक अमित अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

भूकटाव वाले क्षेत्र का किया मुआयना
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बूम और शारदा घाट क्षेत्र में नदी से हो रहे भू-कटाव वाले क्षेत्र का मुआयना किया। इन दोनों क्षेत्रों के लिए स्थायी योजना बनाने के निर्देश दिए। डीएम विनीत तोमर से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद मौके से ही उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याएं बताने 123 किमी दूर से आईं ब्लॉक प्रमुख विनीता
टनकपुर (चंपावत)। बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर शनिवार को 123 किमी दूर मां पूर्णागिरि धाम पहुंचीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उनकी पत्नी गीता धामी से मुलाकात कर समस्याएं रखते हुए कहा कि उनके ब्लॉक में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। उन्होंने बाराकोट के तीन साल से बंद आईटीआई को फिर से संचालित करवाने, स्टेडियम निर्माण, बापरू में पशु सेवा केंद्र को मंजूर करने का आग्रह किया। सीएम ने इन पर जल्द कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed