फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trees fell by strong wind, Haldwani-Lohaghat road closed for three hours

तेज हवा से गिरे पेड़, तीन घंटे हल्द्वानी-लोहाघाट सड़क बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trees fell by strong wind, Haldwani-Lohaghat road closed for three hours
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। बुधवार रात हुई बारिश से चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में तपिश में कमी आई। अलबत्ता तेज हवा से पाटी ब्लॉक के गर्सलेख में चीड़ के तीन भारी-भरकम पेड़ गिर गए। सड़क पर पेड़ों के गिरने से लोहाघाट-हल्द्वानी मोटर मार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

चंपावत, लोहाघाट और पाटी में बीते 24 घंटों में एक-एक मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के दौरान गर्सलेख में गिरे तीन पेड़ों से हल्द्वानी-लोहाघाट सड़क अवरुद्ध हो गई। करीब 41 किमी दूर लोहाघाट से लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में गई अग्निशमन टीम ने वुड कटर मशीन की मदद से पेड़ों को काटा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। टीम में राजेश खर्कवाल, लक्ष्मण सामंत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भरत सिंह बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed