फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tree fell on Manch-Tamli road

Champawat News: मंच-तामली मार्ग पर गिरा पेड़

Sat, 01 Jun 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 01 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on Manch-Tamli road
चंपावत के मंच रोड में गिरे पेड़ को हटाते वाहन चालक। संवाद
चंपावत/लोहाघाट। जिले के तीन मोटर मार्गों सीमांत मंच-तामली, मीना बाजार और वल्सों में आंधी से पेड़ गिर गए। इस कारण उक्त मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। समाचार लिखे जाने तक आपदा विभाग की ओर से बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी था। वहीं एक घंटे की बारिश और आंधी से सीमांत मंच में विनोद सिंह पुत्र पान सिंह के घर की छत उड़ गई। परिवार वालों ने भाग के जान बचाई। घर का काफी सामान हवा में उड़ गया। इधर लोहाघाट में आंधी से नगर में हथरंगिया में बिजली की लाइन और मकान पर देवदार का पेड़ गिर गया जिससे कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


शनिवार शाम को अचानक आई आंधी से हथरंगिया में कालू सैयद बाबा की मजार के पास बसंत गड़कोटी के आवास और बिजली लाइन पर देवदार का पेड़ गिर गया। लोगों की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पेड़ को भवन से हटाने का प्रयास किया लेकिन भवन को खतरा देख उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग के भरत सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ही पेड़ का सही तरीके निस्तारण कर सकेगी। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन भी बाधित हो गई जिसे बाद में सही कर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन


एक दिन में दो डिग्री पारा बढ़ा
चंपावत। जिला मुख्यालय में शनिवार को बारिश से लोगों को राहत मिली। सुबह से दोपहर तक धूप रही लेकिन नगर में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कभी धूप तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश से स्कूली बच्चों को भी घर जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। आपदा विभाग के अनुसार चंपावत में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ा और न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed