{"_id":"5ff496bb8ebc3e2f2338a016","slug":"tree-cut-in-banbasa-border-tanakpur-news-hld410003760","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली वन तस्करों ने भारतीय वन कर्मियों पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली वन तस्करों ने भारतीय वन कर्मियों पर झोंका फायर
विज्ञापन
भारतीय सीमा पर अधकटे पेड़ को देखते हुए भारत नेपाल के सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नेपाली वन तस्करों ने भारतीय क्षेत्र से दो पेड़ काट दिए। सूचना पर तस्करों को दबोचने पहुंची वन विभाग की टीम पर तस्करों ने फायर झोंक दिया और नेपाल की ओर भाग गए। इस दौरान एक नेपाली तस्कर को छर्रे लगने की सूचना है।
भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 803/10 और 803-1/9 के बीच भारत के आरक्षित वन क्षेत्र से नेपाली वन तस्करों ने सागौन के दो पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की गश्ती टीम वहां पहुंची तो तस्करों ने उन पर तमंचों से फायर झोंक दिए। कहा जा रहा है कि बचाव में वन कर्मियों ने भी हवाई फायर किया और एक नेपाली तस्कर को छर्रे लगे हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा रेंज के रेंजर आरएस मनराल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। उन्होंने वन कर्मियों की ओर से फायर किए जाने से इनकार किया है। नेपाल के दुधारा चांदनी के मेयर वीर बहादुर सुनार और नेपाल पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई है।
वन कर्मियों की फायरिंग में घायल होने का लगाया आरोप
कुछ नेपाली समाचार पत्रों में एक स्थानीय युवक पर भारतीय सीमा पर छर्रे लगने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। कंचनपुर के प्रहरी नायब उपनिरीक्षक अमर बहादुर थापा ने इसकी पुष्टि की है। घायल नेपाली युवक नरेंद्र लोहार ने वन कर्मियों पर फायर करने का आरोप लगाया है। हालांकि वन कर्मी इससे इनकार कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वन तस्करों के फायर करने के दौरान ही युवक घायल हुआ होगा।