फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tree Cut For Road

रोड बनाने के लिए दबंगों ने रातोंरात काट डाले 55 पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tree Cut For Road
रातोंरात काटी गई मानेश्वर से खेतीगाड़ को जाने वाली रोड। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कायदा और कानून को ताक पर रखते हुए मानेश्वर क्षेत्र के कुछ दबंगों ने रातोंरात 55 पेड़ जमींदोज कर डाले। नाप जमीन पर काटे गए यह पेड़ एक सड़क को बनाने के लिए रास्ते से साफ किए गए। साथ ही रोड कटिंग के मलबे से गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। गौर करने वाली बात यह है कि जहां ये पेड़ काटे गए हैं, वह स्थान डीएम और एसपी आवास से बमुश्किल तीन किलोमीटर की दूरी पर है। पीड़ित लोगों ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

मानेश्वर के बसंत बल्लभ उप्रेती, शेखर चंद्र उप्रेती और गिरीश चंद्र उप्रेती ने आरोप लगाया कि शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह चार बजे के बीच कुछ दबंगों ने रोड बनाने के लिए उनकी नाप जमीन बगैर सहमति काट दी। इस दौरान जेसीबी से माल्टा संतरा, नींबू के 40, बांज के 15 छोटे-बड़े पेड़ों को काटकर रातों रात रोड बना डाली। इन्हीं खेतों से लगी गोशाला को कटिंग के मलबे से नुकसान पहुंचाया है। रविवार को पेड़ों के कटने की जानकारी मिलने पर पीड़ित लोगों ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। इधर एसडीओ एमएम भट्ट का कहना है कि किसी भी तरह के पेड़ काटने के लिए वन विभाग की अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन

मझेड़ा के तोक सिंतोला में रोड बनाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ पेड़ काटने की तहरीर मिली है। मामले को दिखवाया जा रहा है। रोड कौन काट रहा है, जमीन नाप है या सरकारी? सभी पक्षों की पड़ताल कर जरूरी कार्यवाही की जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष खत्री,
थानाध्यक्ष, लोहाघाट।

मानेश्वर के पास रोड बनाने के लिए नाप भूमि पर काटे गए पेड़।

मानेश्वर के पास रोड बनाने के लिए नाप भूमि पर काटे गए पेड़।- फोटो : CHAMPAWAT

रोड बनाने के लिए नाप भूमि पर जेसीबी से रातोंरात काटे गए पेड़।

रोड बनाने के लिए नाप भूमि पर जेसीबी से रातोंरात काटे गए पेड़।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed