फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   TRC echoed with Har-Har Mahadev

Champawat News: हर-हर महादेव से गूंजा टीआरसी, टनकपुर में पहले मानसरोवर यात्री दल का तिलक से किया स्वागत

Sat, 05 Jul 2025 01:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का टनकपुर टीआरसी में तिलक लगा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्री दल में 13 महिलाओं समेत 45 सदस्य हैं।

विज्ञापन
TRC echoed with Har-Har Mahadev
टनकपुर टीआरसी गेस्ट हाउस में आता मानसरोवर यात्रियों का पहला दल। संवाद

विस्तार

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का टनकपुर टीआरसी में तिलक लगा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्री दल में 13 महिलाओं समेत 45 सदस्य हैं। छोलिया नृतक दल ने यात्रियों का मनमोहा। यात्रा से उत्साहित श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज रही। के जयकारे लगा रहे थे। अधिकतर यात्री पहली बार यात्रा में शामिल होने से खासे उत्साहित नजर आए। सभी यात्री यहां रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टीआरसी से हरी झंडी दिखाकर दल को आगे रवाना करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को दल के पहुंचते ही मातृ शक्ति ने दल में तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। गुजरात के जामनगर की महिला यात्री हिरवा और चेन्नई के नागराज टोलजी (67), मुुंबई के अशोक कुमार, जयपुर के संजय ने बताया कि उनका सपना अब पूरा हो रहा है। देवभूमि उत्तराखंड से उनका लगाव रहा है और जब भी मौका मिलता रहा है वह आते रहते हैं। तमिलनाडु की लेहरी देवी (60) बोलीं, आध्यात्मिक अहसास हो रहा है। गुजरात के किशोर शाह (69) भी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम मनीष कुमार, केएमवीएन एमडी विनीत तोमर, जीएम विजय कुमार शुक्ला, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, कोतवाल चेतन रावत, भाजपा नेता दीप चंद, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed