फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Transport From Banbasa to Indo-Nepal Border

भारत-नेपाल सीमा: भारतीय वाहनों के लिए आज से खुला बनबसा बॉर्डर, पिछले 18 माह से बंद थी आवाजाही

Wed, 24 Nov 2021 09:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 24 Nov 2021 09:17 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के बाद नेपाल सरकार ने भारत के साथ पैदल आवाजाही पहले ही खोल दी थी, लेकिन भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर रोक जारी थी।

विज्ञापन
Transport From Banbasa to Indo-Nepal Border
बनबसा बैराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिछले 18 माह से बंद भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह खोल दी गई है। बुधवार से भारतीय पर्यटक बनबसा सीमा से भी अपने निजी वाहनों से नेपाल जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोविड की एसओपी का पालन करना होगा। दोनों देशों के कारोबारियों की पहल पर नेपाल प्रशासन ने भंसार (कस्टम) सुविधा खोल दी है।

विज्ञापन


कोविड की एसओपी का पालन करना होगा
कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के बाद नेपाल सरकार ने भारत के साथ पैदल आवाजाही पहले ही खोल दी थी, लेकिन भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर रोक जारी थी। भारत की ओर से नेपाल के वाहन और नागरिकों की आवाजाही पर किसी तरह की रोक नहीं थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को आठ नए संक्रमित मिले, घटकर 165 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक हटाने का आग्रह 
मंगलवार को बनबसा व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल की पहल पर नेपाल बस व्यवसाय समिति के अध्यक्ष डंमर पंत, होटल व्यवसाय संघ के महेश बोहरा, परमानंद भंडारी, हेमराज जोशी ने नेपाल प्रशासन से वार्ता कर बनबसा सीमा से भारतीय वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक हटाने का आग्रह किया।

कोरोना जांच रिपोर्ट या फिर टीके की दोनों डोज लगने का प्रमाण दिखाना होगा
इस पर नेपाल प्रशासन ने बुधवार से भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक हटा ली है। बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष डंमर पंत ने बताया कि अब भारतीय पर्यटक अपने निजी वाहनों से नेपाल आ-जा सकते हैं, लेकिन उन्हें नेपाल में प्रवेश के लिए एसओपी के नियमों का पालन करते हुए कोरोना की जांच रिपोर्ट या फिर कोविड टीके की दोनों डोज लगने का प्रमाण दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed