{"_id":"654d0d6f45fa56b8160b9476","slug":"transport-corporations-roadways-bus-is-struggling-to-climb-the-mountain-champawat-news-c-229-1-shld1009-3276-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पहाड़ चढऩे में हांफ रही है परिवहन निगम की रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पहाड़ चढऩे में हांफ रही है परिवहन निगम की रोडवेज बस
Thu, 09 Nov 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के बनलेख में खराब होने के बाद राजमार्ग में खड़ी रोडवेज की बस। संवाद
चंपावत। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की रोडवेज बस पहाड़ की चढ़ाई चढऩे में हांफ रही हैं। रोडवेज बस में आने वाली विभिन्न खामियों के कारण यात्रियों को बीच में ही अपनी यात्रा रोकने को विवश होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी इसी तरह की घटना हुई। रोडवेज की लोहाघाट डिपो की बस टनकपुर से आते वक्त बनलेख के पास फेन बेल्ट टूटने से खड़ी हो गई। इससे यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा।
रोडवेज की लोहाघाट डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 2989 बरेली से सवारी लेकर लोहाघाट को जा रही थी। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में बनलेख के पास बस का फेन बेल्ट टूट गई। बस बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बस खराब होने पर उसमें सवार सभी 20 यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया।