फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Transformer could not be changed after five days

पांच दिन बाद भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर

Thu, 17 May 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Thu, 17 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Transformer could not be changed after five days
खेतीखान में सौभाग्य योजना के तहत लोगों को वितरित किए गए नि:शुल्क विद्युत संयोजन। - फोटो : अमर उजाला
 चंपावत विकासखंड के सिलाड़ ग्राम पंचायत के सिलाड़ गांव के लोग बीते पांच दिनों से अंधेरे में हैं। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड यहां के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत पांच दिन बाद भी नहीं की जा सकी है। परेशान ग्रामीणों ने तुरंत व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिलाड़ गांव में 13 मई से बत्ती गुल है। बिजली नहीं होने से यहां के लोग बुरी तरह परेशान हैं। मोबाइल चार्जिंग से लेकर उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। संजय चौड़ाकोटी, हेम चौड़ाकोटी, किशन राम, प्रहलाद राम, दीपक सिंह, गिरीश गड़कोटी सहित यहां के ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद विभाग आज तक न तो ट्रांसफार्मर को ठीक कर सका है और नहीं इसे बदलवा सका है। इधर कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत का कहना है कि कर्मियों की कमी की वजह से ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। शुक्रवार तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।  
विज्ञापन

 
सौभाग्य योजना में मिले 94 लोगों को बिजली कनेक्शन  

लोहाघाट (चंपावत)। विद्युत विभाग ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर (सौभाग्य) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन वितरित करने शुरू कर दिए है। 94 लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। जबकि करीब 3500 लोगों को कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता बीबी गहतोड़ी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विभाग ने खेतीखान और नरसिंह डांडा में शिविर लगाकर नि:शुल्क कनेक्शन वितरित किए गए। बताया कि योजना के तहत खेतीखान में 12 और नरसिंह डांडा में आठ लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन वितरित किए गए। विकासखंड पाटी के चौड़ाकोट में नौ, मौनकांडा में 46, पटनगांव में 11, पाटी क्षेत्र के झुड़ेली, गरसाड़ी, पाटी में 17 कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन से वंचित सभी लोगों को सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इस मौके में लाइन मेन हीरानाथ ओली आदि मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed