फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training

पढ़ाने की नवीन तकनीक का आचार्य ले रहे प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Training
नगर पंचायत सभागार में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में मौजूद आचार्या। - फोटो : LOHAGHAT
नगर पंचायत सभागार में विश्व हिंदू परिषद के आयाम एकल विद्यालय योजना के सात दिनी प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विधिक जानकारियां दी र्गईं। प्रशिक्षण में जिले के सात अंचलों की 120 आचार्य भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

योजना की कुमाऊं प्रमुख रामेश्वरी राणा, सह प्रमुख फाल्गुनी सरकार और जिला प्रमुख कविता की देखरेख में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में पढ़ाने के तरीके, योग, खेल-व्यायाम और भजन-संध्या का अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में आचार्यों को पढ़ाने की नवीन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान पीएलवी रेनु गड़कोटी ने जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से कानूनी पुस्तकों का वितरण करने के साथ हिंदू विवाह एवं संपत्ति का अधिकार, भ्रष्टाचार निवारण कानून, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य आदि की जानकारी दी। एडवोकेट गिरीश उप्रेती ने पारिवारिक शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिले के संभाग गतिविधि प्रमुख कुलवीर, कार्यालय प्रमुख उमेश भट्ट, निर्मल, आरएसएस के नगर कार्यवाह चंद्रशेखर जोशी, जीवन मेहता, विद्याधर जोशी, कविता पांडेय, जीवन गहतोड़ी, तुलसी प्रसाद ओली, गिरधर तड़ागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed