फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training by Rseti

सोनू मेहता, रेनू देवी, दीपा देवी बनी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Training by Rseti
पाटी के जौलाड़ी में प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाणपत्रों के साथ महिला प्रशिक्षणार्थी। - फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से पाटी के जौलाड़ी के 10 दिवसीय डेरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन और जैविक खाद बनाने की जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में सोनू मेहता, रेनू देवी, दीपा देवी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी रहे। उन्हें प्रमाणपत्र भी बांटे गए।
विज्ञापन

ब्लॉक के मिशन प्रबंधक रमेश सिंह पाटनी ने प्रशिक्षणार्थियों को एनआरएलएम की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर डेरी कारोबार से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंक ऋण एवं स्वयं सहायता समूह की सीसी लिमिट का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

पवन पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को उन्नत पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, नस्ल, बीमारियां, टीके से जुड़ी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को लोहाघाट के ग्राम फोर्ती स्थित मानस डेयरी का प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया। मयंक पुनेठा ने डेरी व्यवसाय से संबंधित जानकारी दी। वहां प्रकाश चंद्र, महेंद्र पटवा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed