फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training by IG in Champawat

अपराधों से बचाव को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण: आईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Training by IG in Champawat
चंपावत। आईजी (प्रशिक्षण) पूरन सिंह रावत ने कहा कि पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया में सुधार करने के साथ ही आपदा के राहत और बचाव और साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां पुलिस कार्यालय और लाइन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। पुलिस कर्मियों से मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने पुलिस प्रशिक्षण में सुधार पर जोर दिया। जिला स्तर पर स्कूलों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी तरीके से किए जाने के निर्देश दिए। एसपी देवेंद्र पींचा ने जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर सीओ अशोक कुमार सिंह, आरआई महेश चंद्रा, कोतवाल शांति प्रसाद गंगवार, एलआईयू निरीक्षक सुंदर सिंह घनघरिया, भुवन आर्या, गंगा राम टम्टा आदि थे।
विज्ञापन

31 संदिग्ध लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
चंपावत। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के अभियान में पुलिस ने 31 संदिग्ध लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। बीते छह दिनों में पुलिस ने 672 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। जिले के आठों थाना क्षेत्रों में ये अभियान चलाया जा रहा है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस की ओर से दस दिनी सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बाहरी व्यक्तियों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी वाले व्यक्तियों और किराएदारों का सत्यापन किया जा रहा है। लोगों को भी अपने आसपास रहने वाले बाहरी लोगों की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना सत्यापन के पनाह देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed