{"_id":"5a8c55e64f1c1b514a8ba5fc","slug":"train-to-run-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर से बड़ी लाइन पर आज से दौडे़ंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर से बड़ी लाइन पर आज से दौडे़ंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में नवनिर्मित बड़ी लाइन पर रेल सेवा के उद्घाटन की तैयारी का जायजा लेते डीआरएम डीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर से रेल सेवा का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार से नवनिर्मित टनकपुर-पीलीभीत बड़ी रेल लाइन में ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएगी। इसके उद्घाटन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा दोपहर 12 बजे टनकपुर से 55380 उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर डीके सिंह ने तैयारी का जायजा लिया। इधर रेल सेवा को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को उद्घाटन के बाद 22 फरवरी से टनकपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेन सेवा नियमित शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मझोला पकड़िया से टनकपुर तक 165 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक डीके सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ यहां आकर उद्घाटन समारोह की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी रहेंगी मौजूद
टनकपुर-पीलीभीत बड़ी लाइन पर रेल सेवा के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह महरा, प्रदीप टम्टा, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, पीलीभीत विधायक संजय सिंह गंगवार के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर डीके सिंह आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन एक घंटा 40 मिनट में पीलीभीत पहुंचेेगी
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 12 बजे टनकपुर से रवाना होकर एक घंटा 40 मिनट में पीलीभीत पहुंचेगी। यह ट्रेन 12:15 बजे बनबसा, 12:26 बजे चकरपुर, 12:35 बजे खटीमा, 12:53 बजे मझोला पकड़िया, 1:05 बजे न्यूरिया हुसैनपुर और 13:40 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। बताया कि इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें हर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी।