{"_id":"66f97ac025f68c6c77013e16","slug":"train-passengers-also-reduced-due-to-road-closure-champawat-news-c-229-1-shld1007-113691-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क बंद होने से ट्रेनों के यात्री भी हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क बंद होने से ट्रेनों के यात्री भी हुए कम
Sun, 29 Sep 2024 09:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ऑलवेदर सड़क बंद रहने का रेलवे पर भी असर पड़ा है। इससे पहाड़ आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। यात्री अब ट्रेन पकड़ने के लिए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन जा रहे है। इसका असर होटल कारोबार पर भी पड़ रहा है।
12 सितंबर से स्वाला के पास ऑलवेदर सड़क बंद होने से पहाड़ का यातायात ठप हो गया। रविवार को भी एक्सप्रेस ट्रेनों को पकड़ने के लिए टनकपुर स्टेशन पर काफी कम यात्री पहुंचे।
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि स्टेशन से प्रतिदिन चार ट्रेनें चलती हैं। इनमें लोकल यात्रियों की संख्या अधिक होने से प्रतिदिन औसतन एक हजार यात्री आवाजाही करते थे।
विज्ञापन
बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस, पूर्णागिरि एक्सप्रेस, मथुरा और देहरादून के लिए 20 प्रतिशत तक यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
नगर के एक होटल के असिस्टेंट मैनेजर धीरज त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ से ट्रेन पकड़ने और ट्रेन से उतर कर होटल आने वाले सैनिक और अन्य कामकाजी लोगों के फोन आते रहे कि कब सड़क खुल रही है। सड़क बंद होने के चलते यात्री अब हल्द्वानी जा रहे है। इससे होटल कारोबार पर असर पड़ा है।