फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   trail at newly build washing pit

रेलवे ने वाशिंग पिट ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल लिया

Thu, 31 May 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 31 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
trail at newly build washing pit
नवनिर्मित वाशिंग पिट के ट्रेक पर दौड़ती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने बृहस्पतिवार को नवनिर्मित वाशिंग पिट की लाइन में ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल लिया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के बाद अब रेलवे विभाग जल्द ही वाशिंग पिट के उद्घाटन की तिथि तय कर यहां से एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी देने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


मार्च से बड़ी रेल लाइन सेवा के शुरू होने के बाद स्थानीय स्टेशन में ट्रेनों की धुलाई के लिए यहां वाशिंग पिट का निर्माण चल रहा था, जो अब बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को रेलवे ने ट्रेन दौड़ाकर वाशिंग पिट का ट्रायल लिया। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों तक ट्रायल चलता रहेगा, इसके बाद वाशिंग पिट के उद्घाटन की तिथि तय कर एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की जा सकती है। इधर, रेलवे के सूत्रों के अनुसार वाशिंग पिट का उद्घाटन 15 जून तक हो सकता है। उद्घाटन के साथ ही टनकपुर से इलाहाबाद के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस दौड़ाकर लंबी दूरी की ट्रेन सेवा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed