{"_id":"5f2305348ebc3e9f65618571","slug":"traders-protested-against-two-day-lockdown-champawat-news-hld391665540","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनी लॉकडाउन के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनी लॉकडाउन के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चंपावत और लोहाघाट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कुछ जिलों में दो दिनी लॉकडाउन करने के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी और महामंत्री सतीश जोशी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि दो दिनी लॉकडाउन केवल व्यापारियों को परेशान करने के लिए लगाया जा रहा है। कोरोना के कारण व्यापारियों की बैंक ऋण की किस्तें माफ करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सचिव नवल जोशी, विकास साह, बसंत सिंह तड़ागी, मयूख चौधरी आदि शामिल रहे। लोहाघाट में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय और कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी के नेतृत्व में एसडीएम आरसी गौतम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि शनिवार-रविवार के दिन घोषित लॉकडाउन में हर गतिविधि चल रही है, लेकिन बाजार बंदी का निर्णय लेकर व्यापारियों के हितों पर चोट की जा रही है।
इस मौके पर विवेक ओली, मनोज गर्ग, संजय राय, जावेद यार खां, अंकिश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। को ज्ञापन भेजकर बनबसा के व्यापारियों को बकाया भुगतान की वसूली के लि नेपाल जाने की छूट देने, दुकानों में आने वालों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखने संबंधी आदेश को निरस्त करने, शराब की दुकानों पर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की मांग की। व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री संजय पारीक , उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि शामिल थे।