{"_id":"65a1816b1e3c703f6402c2bb","slug":"traders-protested-against-the-service-charge-imposed-by-the-municipality-champawat-news-c-229-1-shld1009-4674-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नगरपालिका के लगाए सेवा शुल्क का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नगरपालिका के लगाए सेवा शुल्क का व्यापारियों ने किया विरोध
Fri, 12 Jan 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में नगर पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरेाध कर एसडीएम से वार्ता करते आक्रोशित
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से नगर में लोगों और व्यापारियों पर लगाए गए सेवा शुल्क का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने लगाए सेवा शुल्क को हटाने की मांग की। शुक्रवार को व्यापार मंडल भैरव राय के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए सेवा शुल्क का विरोध किया। कहा कि व्यापारियों को बगैर विश्वास में लिए नगर पालिका ने सेवा शुल्क थोप दिया है, जो सरासर गलत है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि अगर बोर्ड में कोई प्रस्ताव पास होता है तो वह केवल छह महीने के लिए मान्य होता है। कहा कि सात साल पहले जनता से आपत्ति और अनापत्ति भी मांगी गई थी।एसडीएम रिंकू बिष्ट और ईओ प्रियंका रैक्वाल ने बताया कि वर्ष 2016 में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। जो किसी कारणवश लागू न हो सका था। उन्होंने बताया कि अब लागू किया जा रहा है। इसका गजट नोटिफिकेशन हो गया है। यहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, नगर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, प्रकाश साह, कीर्ति बगौली, दीपक मुरारी, नवल राय, गोविंद बोहरा, योगेश मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद