{"_id":"5f4a972e8ebc3e412109d7aa","slug":"traders-protest-against-corona-investigation-shops-closed-for-three-hours-tanakpur-news-hld395077918","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर के व्यापारियों ने कोरोना जांच का किया विरोध, तीन घंटे बंद रखी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर के व्यापारियों ने कोरोना जांच का किया विरोध, तीन घंटे बंद रखी दुकानें
विज्ञापन
टनकपुर में सामाजिक दूरी को नजरअंदाज कर सभा करते व्यापारी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की ओर से जबरन कोरोना जांच कराने के आदेश से शहर के व्यापारी भड़क गए। उन्होंने शनिवार को सुबह करीब तीन घंटे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रशासन के आदेश का विरोध किया। उनका कहना है कि कोरोना जांच के लिए उन्हीं लोगों के सैंपल लिए जाए जिनमें कोई लक्षण हैं या वह बीमार है।
शुक्रवार से प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी व्यापारियों की सैंपलिंग शुरू की है। इसके लिए प्रशासन ने बकायदा लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी व्यापारियों को अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराने का फरमान जारी कर जांच न कराने पर कानूनी कार्रवाई की हिदायत दी। प्रशासन ने इस फरमान से शनिवार की सुबह व्यापारी भड़क गए। उन्होंने सुबह सात से दस बजे तक तीन घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी की अगुवाई में सभा कर जबरन जांच कराने का विरोध किया। उन्होंने सभी व्यापारियों की एक साथ जांच को औचित्यहीन बताया। उन्होंने इस मामले को लेकर एसडीएम दयानंद सरस्वती से भी वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने और खतरा कम करने के लिए सभी की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों की जांच एक साथ नहीं होगी। व्यापारी अपनी सुविधानुसार अपनी जांच कराएं। एसडीएम से वार्ता के बाद व्यापारियों मान गए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, कैलाश जुकरिया, संजय गर्ग, बसंत पुनेठा, शाहिद, अनुराग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, भगवतशरण, धर्मानंद पांडे, मनोज खर्कवाल, सौरभ अग्रवाल आदि शामिल थे।
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा ध्यान
टनकपुर। तुलराम चैराहे पर हुई सभा के दौरान व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ध्यान नहीं रखा। सभा में व्यापारी एक दूसरे के बेहद नजदीक खड़े रहे। जबकि कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी का नियम है। संवाद
विज्ञापन
जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। चंपावत जिले में शनिवार को दस नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें पांच टनकपुर क्षेत्र के हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 302 हो गई है। इनमें से 218 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। तीन की मौत हो चुकी है। शनिवार को जिले में 700 लोगों की सैैंपलिंग हुई है। जिले में अब तक 14892 सेंपल लैब लिए गए। 11631 निगेटिव आए हैं। 2378 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इधर टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। संवाद