{"_id":"63cc281eb722b167a015323a","slug":"tpl-cricket-trophy-tanakpur-news-hld4892878129-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टीपीएल क्रिकेट ट्रॉफी पर तड़ागी इलेवन का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टीपीएल क्रिकेट ट्रॉफी पर तड़ागी इलेवन का कब्जा
विज्ञापन
ट्राफी के साथ टनकपुर प्रीमीयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम मैदान में चल रही टनकपुर प्रीमियर लीग (टीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर तड़ागी इलेवन ने कब्जा जमाया है। फाइनल मैच में तड़ागी इलेवन ने उचौलीगोठ स्पोर्ट्स क्लब को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। बेहतर बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के लिए तड़ागी इलेवन के अंशुल पांडेय को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
उचौलीगोठ ने निर्धारित 20 ओवरों में 107 रन बनाए। अभिषेक ने 22 और राजू ने 21 रन बनाए। तड़ागी इलेवन के अंशुल पांडेय और विशाल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में तड़ागी इलेवन ने दो विकेट पर जीत हासिल कर ली। उम्दा गेंदबाजी के साथ ही अंशुल पांडेय ने शानदार 65 रन बनाए। वहीं कमल सिंह ने 20 रन बनाए। उचौलीगोठ के सचिन और सुनील ने एक-एक विकेट लिए।
मैच के निर्णायक सोनू बोहरा और कमल भट्ट थे। आंखों देखा हाल प्रकाश सिंह ने सुनाया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रिपुदमन सिंह तड़ागी ने विजेता और विशिष्ट अतिथि सरदार जसवंत सिंह बब्बू दा ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी। इस मौके पर अजय देउपा, पूर्व क्रिकेटर दीपक चौहान, हरिओम सेठी, नरेंद्र पंत, जगदीश चंद जगीरा, दीपेंद्र चंद, पवन पाटनी, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। आयोजक स्टेडियम के क्रिकेट कोच दीपक सेठी, दीपक पचौली नवीन, बची सिंह महर, जितेंद्र चंद, विकास सिंह, कमल सिंह चब्बा ने सफल आयोजन के लिए आभार जताया।