फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tourism activities will increase

पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tourism activities will increase
चंपावत के श्यामलाताल में स्थित झील। - फोटो : CHAMPAWAT
श्यामलाताल क्षेत्र में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत गुमनामी का दंश झेल रही श्यामलाताल झील का जीर्णोद्धार करने के साथ पर्यटकों को यहां आने के लिए लुभाने को बड़े वाहनों के लिए रिंग रोड, पर्यटकों के लिए पैदल रोड और बाइकिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग, पर्यटन विभाग और उद्यान विभाग की ओर से नियुक्त कंसलटेंट एजेंसी आईपी ग्लोबल की ओर से कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग को श्यामलाताल झील की मरम्मत कर उसे आकर्षक तरीके से सजाने और तीन माह के भीतर झील में वोटिंग शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि संबंधित कंसलटेंट एजेंसी की ओर से करीब डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली श्यामलाताल झील के चारों ओर बड़े वाहनों के लिए रिंग रोड, पैदल रोड और बाइकिंग रोड के साथ व्यू पाइंट, लगभग 15 किमी का ट्रैक रूट, वाटर स्पोर्ट्स, हर्बल गार्डन, जंगल कैंपिंग, वर्ल्ड वॉचिंग, टेलीमेडिसिन सेंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
क्षेत्र के 12 लोगों को मिलेगा होम स्टे का प्रशिक्षण
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय के अनुसार श्यामलाताल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए स्थानीय 12 लोगों को होम स्टे योजना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पर्यटन अधिकारी को होम स्टे के लिए आवेदन करने वाले ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।

ईको टूरिस्ट हाउस बनाएगा वन विभाग
चंपावत। श्यामलाताल क्षेत्र में स्थित वन विभाग के डाक बंगलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा तथा विभाग मल्टी परपज ईको टूरिस्ट हाउस का निर्माण करेगा। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि वन विभाग को ईको टूरिस्ट हाउस बनाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed