फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Torch procession took against PPP mode

पीपीपी मोड के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Fri, 23 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 23 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Torch procession took against PPP mode
पीपीपी मोड के विरोध में निकाला मशाल जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने मशाल जूलूस निकाला। आंदोलनकारियों ने कहा कि समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो अग्रिम रणनीति बनाकर आमरण अनशन में भी बैठने की तैयारी की जाएगी।

व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय के नेतृत्व में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और मशाल जुलूस निकाला। आंदोलनकारियों ने नैनीताल बैंक, हनुमान मंदिर मार्ग से होते हुए स्टेशन बाजार पहुंचे। एसडीएम कोर्ट तक मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


मशाल जुलूस में व्यापारियों, नगर के लोगों के अलावा महिलाएं, छात्राएं, बच्चे पीपीपी मोड हटाना है, ट्रॉमा सेंटर लाना है के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर चेयरमैन लता वर्मा, भूपाल सिंह मेहता, सचिन जोशी, रीता गहतोड़ी, प्रकाश जोशी, गणेश खर्कवाल, कीर्ति बगौली, गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, पीएस अधिकारी, रेनू गड़कोटी, विमल कलौनी, जीवन मेहता, सुनील चौबे, ललित मोहन जोशी, शांति कोठारी, शेखर गोर्खा, दानू सुतेड़ी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, निर्मला अधिकारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील में धरना 54वें दिन भी रहा जारी
लोहाघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना 54वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, रीता गहतोड़ी, बाबा आदित्यदास, लीलांबर गहतोड़ी, राजू ढेक, नारायण दत्त मुरारी, हयात सिंह रावत, आनंद सिंह पुजारी, सुरेंद्र बिष्ट, राकेश बोरा, बलवंत करायत, दीपक सुतेड़ी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed