फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Took blessings by taking out Rath Yatra of Maa Bhagwati and Mahakali

Champawat News: मां भगवती और महाकाली की रथ यात्रा निकालकर लिया आशीष

Thu, 12 Sep 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Took blessings by taking out Rath Yatra of Maa Bhagwati and Mahakali
लोहाघाट (चंपावत)। मां झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में पाटन पाटनी और रायकोट महर गांवों से मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्राएं निकलीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पाटन पाटनी और रासकोट महर गांवों के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर बाद लोगों का रुख झुमाधुरी मंदिर की ओर होने लगा। करीब सात हजार फिट की खड़ी चढ़ाई पार करता हुआ पाटन पाटनी से मां भगवती का पहला डोला झूमाधुरी मंदिर पहुंंचा।
विज्ञापन

डोले में मां भगवती के डांगर के रूप में अवतरित उमेश चंद्र पाटनी और धन सिंह पाटनी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। खाल तोक में पूजा के बाद सीधी खड़ी चढ़ाई में श्रद्धालुओं ने रस्सों के सहारे डोला रथ यात्रा को मंदिर की परिक्रमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायकोट महर गांव से भी मां भगवती और मां महाकाली की रथ यात्रा झुमाधुरी मंदिर पहुंची। रथ में सवार भगवती के डांगर दान सिंह और मां महाकाली की डांगर राधिका देवी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान महिलाएं मंगलगान गाते हुए चल रही थीं। मेला समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी, प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।

रात भर झूमाधुरी मंदिर में हुए भजन कीर्तन
लोहाघाट (चंपावत)। मंगलवार रात को पाटन पाटनी एवं रायकोट महर गांव में रात्रि जागरण हुआ। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं मां झुमाधुरी मंदिर में महिलाओं ने जागरण किया। मान्यता है कि झुमाधुरी मंदिर में सच्चे मन से मां की आराधना करने वाली नि:संतान महिलाओं की गोद भर जाती है। महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर पूजा अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed