फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Today Nagarjuna's batch will depart for Nagarrughat

आज नागार्जुन देवता के जत्थे नगररूघाट के लिए प्रस्थान करेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Today Nagarjuna's batch will depart for Nagarrughat
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भारत नेपाल सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी के तट पर नगरूघाट मेला आयोजित नहीं होगा। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से न तो ढोल दमाऊं बजाए जाएंगे, और न ही नेपाल से लोगों को यहां आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

अलबत्ता रविवार की देर शाम से भगवान नागार्जुन देवता के जत्थे नगररूघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन समिति ने प्रशासन से पुलिस व्यवस्था की मांग की है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी, डॉ.सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस साल 29 नवंबर की रात्रि को नगरूघाट में मेला आयोजित नहीं होगा। रविवार को बगोटी, सल्टा और जमरसों से नागार्जुन देवता के देवरथ नगरूघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। जिनमें प्रत्येक गांव से 10-10 लोग ही शामिल होंगे। साथ ही पासम, लेटी, डुमडाई, सुल्ला, मजपीपल, सुनकुरी, देवकूंड़ा गांवों के जत्थे सीमित लोगों के साथ जाकर देर रात तक मंदिर की परिक्रमा करेंगे। आयोजन में सचिव भुवन भट्ट, विक्रम सामंत, कमल बोहरा, रमेश चंद, बहादुर चंद, ब्रदी सिंह सौन, देव सिंह, दीनानाथ पांडेय, मोहन चंद, बाबू सिंह, पुष्कर बोहरा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed