{"_id":"56ed880d4f1c1b4c5f8b503f","slug":"today-kanha-played-a-hori","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कान्हा खेले ऐसी होरी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कान्हा खेले ऐसी होरी...
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीएम आवास में हुई बैठकी होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का रंग पड़ने के साथ ही होली की धूम बढ़ गई है। शुक्रवार की रात जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के आवास पर बैठकी होली का स्वर गूंजा। कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में हुई होली में नरेंद्र पंत ने ‘आज कान्हा खेले ऐसी होरी’ गीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
विपिन वर्मा ने ‘बृज में उड़त गुलाल, जगदीश खर्कवाल ने ‘तोरी बांसुरिया’ श्याम, रिटायर्ड शिक्षक धर्म सिंह अधिकारी ने ‘राधा रानी से पूछ रही सब सखियां’, प्रणव ने ‘सिर धरे मटकिया डाले रे’, शांति जोशी ने ‘अंगना मोरा छाड़ो रे गिरधारी’, प्रकाश चंद्र पांडेय ने ‘तोरी सूरत की बलिहार रे निजाम’ और रमेश चंद्र पांडेय खेलत संत सुखान होली गीत से माहौल को रंगीन किया। तबला वादन में लोकेश पांडेय, दिनेश बिष्ट, संजय पंत आदि ने किया। एडीएम जेएस राठौर, कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा सहित कई अधिकारियों ने भी होली का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन