{"_id":"5f95732e0fcd9067d07c4bb8ad5a9f85","slug":"today-in-the-city-of-stray-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हटेगा नगर में अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हटेगा नगर में अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर नगर के स्टेशन बाजार से पहले चरण में अतिक्रमण की जद में आए 17 खोखा फड़ों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू होगा। पुलिस ने लाउड स्पीकरसे इसकी सूचना व्यापारियों को दे दी है।
विज्ञापन
एसडीएम सीएस डोबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनएच के अभियंता एमसी पांडेय, थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर के अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला के नेतृत्व में चंपावत के कोतवाल डीएस दिगारी, पाटी, पंचेश्वर तथा रीठासाहिब के थानाध्यक्ष के अलावा दो प्लाटून पीएसी, 30 से अधिक सिपाही के अलावा पर्याप्त मात्रा में महिला सिपाही और बगैर वर्दी के जवान ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा फायर बिग्रेड तथा टियर गैस सेल की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन