{"_id":"699b4141a39e72af3f0e9f41","slug":"today-83-children-from-five-schools-will-appear-for-the-examination-at-the-gic-platform-champawat-news-c-229-1-shld1026-135926-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज जीआईसी मंच में पांच विद्यालयों के 83 बच्चे देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज जीआईसी मंच में पांच विद्यालयों के 83 बच्चे देंगे परीक्षा
Sun, 22 Feb 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश के क्षेत्र मंच के राजकीय इंटर कॉलेज मंच में 23 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। परीक्षा केंद्र मंच में रमेला, नीड़, सौराई, कन्यूड़ा और मंच क्षेत्र के पांच विद्यालयों के 83 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस केंद्र में हाईस्कूल के 57 और इंटर के 26 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट ने बताया कि परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन