{"_id":"5edbdc0c8ebc3e85b54f885d","slug":"tj-road-in-champawat-champawat-news-hld385399868","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत क्षेत्र के विकास के जरूरी है टनकपुर-जौलजीबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत क्षेत्र के विकास के जरूरी है टनकपुर-जौलजीबी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग का निर्माण एक बार फिर से शुरू होने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण जन प्रतिनिधियों का कहना है कि टनकपुर से रूपालीगाड़ तक सड़क का निर्माण कार्य 2019 में पूरा हो जाना था, लेकिन सड़क निर्माण के कार्य में टेंडरों को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला कोर्ट में चलने के कारण दो साल बाद भी सड़क का निर्माण अधर में लटका है।
ग्रामीण जन प्रतिनिधियों का कहना है कि मामले में ट्रिब्यूनल का फैसला आने के बाद कार्यदायी विभाग को सड़क निर्माण के रुके हुए कार्य को तत्काल शुरू करना चाहिए। सड़क के निर्माण से सीमांत क्षेत्र की खेत, ब्यूरी, सीम, आमनी, बकोड़ा, सोराई, तरकुली, आमड़ा, तामली सहित नौ से अधिक ग्राम पंचायतों की बीस हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
हर हाल में शुरू किया जाए रोड का निर्माण
सीमांत क्षेत्र के लोग टनकपुर-जौलजीबी सड़क के निर्माण को लेकर लंबे समय से बाट जोह रहे हैं। अब सरकार को हर हाल में रोड का निर्माण शुरू करना चाहिए। - रघुवर सिंह, ग्राम प्रधान पोलप।
विज्ञापन
लंबे समय से ग्रामीण कर रहे हैं रोड की मांग
टनकपुर-जौलजीबी सड़क के निर्माण से सीमांत के गांवों की टनकपुर मंडी से दूरी कम होगी। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने की मांग उठा रहे हैं। -महासिंह, पूर्व प्रधान पोलप।
आंदोलन करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे
राजनैतिक विवाद के कारण सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी सड़क का निर्माण को टालना ठीक नहीं। अब तो सड़क के लिए आंदोलन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। -राजेश पांडेय, पूर्व प्रधान तामली।
विकास कार्यों में राजनीति करना ठीक नहीं
विकास के लिए सड़क का होना जरूरी है। लेकिन सड़क को लेकर वर्तमान में राजनीति की जा रही है। विकास कार्यों में राजनीति करना ठीक नहीं। - दान सिंह बोहरा, पूर्व ग्राम प्रधान सोराई