फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tips to motivate illiterate people towards education

Champawat News: निरक्षरों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के बताए टिप्स

Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tips to motivate illiterate people towards education

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट लोहाघाट में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में जनपद के चार विकासखंडों के 16 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, जीवन कौशल बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल एवं सतत शिक्षा के दृष्टिगत प्रतिभागियों द्वारा समूह बार चर्चा कर शिक्षण सामग्री का निर्माण किया गया।
कार्यशाला में 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता, कानूनी जानकारी, किशोरावस्था में परिवर्तन, मतदान विधिक साक्षरता, डिजिटल साक्षरता विषयों पर नारे, स्लोगन, किस्से, कहानी, गीत-नाटक आदि का प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रभारी नवीन उपाध्याय ने प्रतिभागियों के साथ चर्चा कर निर्मित सामग्री को अत्यंत उपयोगी बताया। संदर्भदाता इंद्रलाल वर्मा, रेखा बोरा ने कार्यशाला में विभिन्न क्रियाकलापों एवं सहायक सामग्री के निर्माण में सहयोग किया। डायट प्राचार्य अविनाश शर्मा ने कार्यशाला में निर्मित सामग्री की सराहना की और अत्यंत उपयोगी बताया। इस दौरान डायट प्रवक्ता अरुण तलानियां, शिवराज तड़ागी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed