{"_id":"65a565b40557d7c9c00af56a","slug":"tile-dharu-bola-song-created-a-stir-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1785-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तिले धारू बोला गीत ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तिले धारू बोला गीत ने मचाया धमाल
Mon, 15 Jan 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में उत्तरायणी मेले का ऊीता काटकर शुभारंभ करते क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट आदि। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरायणी पर्व पर हरेला क्लब की ओर से भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिनी उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। छोलिया नर्तकों ने उत्तराखंड की संस्कृति जीवंत बना दिया। पहले दिन से ही मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लाली हो लाली और तिलेधारू बोला गीतों ने बांधा समा।
सोमवार को शहर के प्रमुख गांधी मैदान में हरेला क्लब के दो दिनी उत्तरायणी मेले का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट ने फीता काटकर किया। इस बीच स्नान के लिए श्रद्धालुओं की चहल कदमी से शारदा घाट में रौनक रही। लोगों ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की और खिचड़ी दान किया। क्लब के अध्यक्ष और सचिव भुवन जोशी ने क्लब के कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि मेले से होने वाली आय को निर्धन नेत्र रोगियों का इलाज किया जाएगा। मेले के पहले दिन व्याख्या जन जागृति खटीमा के ग्रुप ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों ने देव स्तुति नंदा राज यात्रा, लोकनृत्य प्रस्तुति दी।
जूनियर, सब जूनियर वर्ग की एकल और ग्रुप नृत्य प्रतियोगिताएं हुई। संचालन धर्मेंद्र चंद ने किया। उत्तरायणी मेले में मंगलवार को होने वाली स्टार नाइट में अल्मोड़ा के गोकुल बिष्ट एंड पार्टी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। देर रात लक्की ड्रा के साथ मेले का समापन होगा। इस दौरान क्लब उपाध्यक्ष अजय गुरूरानी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र खर्कवाल, महेश पंगरिया, उमेद सिंह नेगी, राजेंद्र खर्कवाल, डीडी धामी, एलडी गहतोड़ी, केएन तिवारी, कमल गड़कोटी, डॉ. वीके जोशी, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, अजय देउपा, अनिल गड़कोटी, मदन बोहरा, शंकर दत्त गड़कोटी आदि मेले की व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
इनसेटः-
इन मेधावियों का हुआ सम्मान
उत्तरायणी मेले में हरेला क्लब ने ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र मुकेश नेगी और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रेनू को सम्मानित किया गया।