{"_id":"5852cd524f1c1b5c49649720","slug":"three-years-ago-the-atms-were-not-yet-yielded-a-single-note","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन साल पूर्व लगे एटीएम से अब तक नहीं निकला एक भी नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पूर्व लगे एटीएम से अब तक नहीं निकला एक भी नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लधिया घाटी की धुरी श्रीरीठा साहिब में लगा एटीएम सफेद हाथी बना हुआ है। करीब तीन साल पहले स्थापित इस एटीएम से आज तक एक भी नोट नहीं निकला है। स्थापना के समय से ही एटीएम में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये मशीन कभी भी शुरू नहीं हो सकी।
श्रीरीठा साहिब में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। करीब तीन साल पूर्व एक प्राइवेट संस्था ने यहां एटीएम लगाया, लेकिन यह एटीएम कभी चल नहीं सका। शोपीस बने एटीएम से लधिया घाटी क्षेत्र के सात हजार से अधिक खातेदारों को निराशा हाथ लगी। श्रीरीठा साहब प्रमुख सिख तीर्थस्थल भी है, यहां के गुरुद्वारे में आने वाले तीर्थयात्री भी इसका खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। श्रीरीठा साहिब, परेवा, गागरी, साल, टांण, मछियाड़, बिनवालगांव सहित 12 से अधिक गांवों के नौ हजार से अधिक लोगों को रकम निकालने के लिए 61 किमी दूर लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है। केवल लोग ही नहीं, एटीएम के भवन स्वामी भी परेशान हैं। एटीएम के भवन स्वामी मदन सिंह बोहरा को दो साल से किराया नहीं मिला है। कई बार पत्राचार करने के बावजूद वे किराए की रकम के लिए तरस रहे हैं। लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत का कहना है कि एटीएम के संचालन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब का यह एटीएम प्राइवेट एजेंसी ने करीब तीन वर्ष पूर्व लगाया था। मगर इसका उपयोग कभी नहीं हो सका। एजेंसी ने एटीएम में कैश निकालने वाली मशीन नहीं लगाई है। इसके लिए एजेंसी को कई बार कहा जा चुका है।
विज्ञापन
केएस भंडारी, शाखा प्रबंधक,
पंजाब एंड सिंध बैंक, श्रीरीठा साहिब।