फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three with stolen goods

चोरी के सामान के साथ तीन पकड़े

Fri, 23 Feb 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा Updated Fri, 23 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three with stolen goods
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

पुलिस ने जीजीआईसी में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। स्कूल से चोरी हुए कंप्यूटर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया है। दो आरोपी स्थानीय तो एक खटीमा का रहने वाला है।
15 फरवरी को स्थानीय जीजीआईसी में ताला तोड़कर चोरों ने स्कूल का कंप्यूटर, एसेसरीज समेत 500 रुपये की नकदी चुरा ली थी। प्रधानाचार्या रंजना चंद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। चोरी के खुलासे के लिए एसपी ने एक टीम का गठन किया था। 
विज्ञापन

सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने मीना बाजार झोपड़पट्टी निवासी भरत गिरी, रेलवे स्टेशन के सामने झोपड़पट्टी निवासी विक्की त्रिवेदी उर्फ विवेक और ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित ग्राम बानुसा झनकट निवासी जितेंद्र कुमार चौहान को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। एसआई खड़ायत ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत केस दर्ज लिया है। मामले की जांच एसआई गोविंद सिंह कर रहे हैं। चोरी में अन्य लोगों का हाथ होने की आशंका के तहत पुलिस छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed