{"_id":"651468b1a3fc3763660987f6","slug":"three-single-lane-roads-will-be-converted-into-two-lanes-champawat-news-c-229-1-shld1009-2215-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तीन सिंगल लेन सड़क टू लेन में होंगी तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तीन सिंगल लेन सड़क टू लेन में होंगी तब्दील
Wed, 27 Sep 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में मानसखंड परियोजना के तहत तीन सिंगल लेन राज्य मार्ग को टू लेन किए जाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से राज्य योजना के तहत सिंगल लेन सड़क को टू लेन में बदलने की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लोनिवि के चंपावत खंड के ईई एमसी पलडिय़ा ने बताया कि राज्य मोटर मार्ग के तहत 38 किमी लंबी धूनाघाट-भिंगराड़ा-रीठा और पांच किमी रीठा-ढोलीगांव सड़क को सिंगल लेन से टू लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख तीर्थ मां पूर्णागिरि धाम को जोड़ने वाली सात किमी ठूलीगाढ़-भैरव मंदिर सड़क को भी सिंगल लेन से टू लेन बनाया जाएगा। इसकी वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लोनिवि की ओर से प्रथम चरण में तीनों मोटर मार्गो में सर्वे कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बाक्स
पूर्णागिरि धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
चंपावत। जिले के पूर्णागिरि क्षेत्र को जोड़ने वाली ठूलीगाढ़-भैरव मंदिर सड़क के सिंगल लेन से टू लेन होने से पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। पूर्णागिरि धाम में प्रतिवर्ष करीब तीन माह में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। सिंगल सड़क से उन्हें दिक्कत होती है। संवाद