फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three people injured in bike-scooty collision

Champawat News: बाइक-स्कूटी की भिडंत में तीन लोग चोटिल

Sun, 04 Feb 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in bike-scooty collision
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत एनएच पर पेट्रोल पंप के पास रविवार को शीतला माता मंदिर की ओर जा रही स्कूटी और पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जा रही बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें स्कूटी सवार सुंई निवासी दीपक चतुर्वेदी गंभीर रूप से चोटिल हो गया और सड़क पर छटपटाने लगा। यहां से गुजर रहे दमकल कर्मी सुनील जोशी, चंचल मेहरा और बीडीसी सदस्य मदन कलौनी ने घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल का इलाज करने वाली चिकित्सक डॉ. मानसी ने बताया घायल का दाया पांव फ्रैक्चर हो गया है और सिर पर गंभीर चोटें हैं। बेहतर उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। बाइक सवार अशोक शर्मा निवासी मंच और कमल सिंह निवासी नीड़ चंपावत को मामूली चोटें आई हैं। घटना का पता चलने पर लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी आदि ने मौके में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा का कहना है कि घटना को लेकर अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed